- Hindi News
- कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर 27800 रुपये चोरी
कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर 27800 रुपये चोरी
लुधियाना| केमिकलकारोबारी की किप्स मार्केट में खड़ी कार का शीशा तोड़कर तीन युवकों ने 27800 रुपए की नकदी चुरा ली। बाद में युवक बेसबाल से कार का फ्रंट शीशा तोड़ भी तोड़ दिया। शीशा तोड़ने के बाद आरोपी अपनी ऑडी कार में सवार होकर फरार हो गए। जानकारी मिलने के बाद थाना सराभा नगर की पुलिस ने बीआरएस नगर के रहने वाले विवेक कौड़ा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। विवेक 20 सितंबर की शाम 6:30 बजे प|ी रूही कौड़ा के साथ किप्स मार्केट एक समारोह में गए हुए थे। वह अपनी स्विफ्ट कार पार्किंग में लगाकर चले गए। इस दौरान कार के पास खड़ी एक ऑडी कार से तीन युवक निकले और विवेक की कार की खिड़की को तोड़कर पर्स निकाल लिया। जिसमें 27800 रुपए थे। रुपये से भरा बैग निकालने के बाद युवकों ने कार का फ्रंट शीशा बेसबॉल बैट से तोड़ दिया। युवकों को ऐसा करता हुआ देखकर आसपास के लोग उनकी तस्कवीर खींचने शुरू कर दी। युवक ओडी कार में फरार हो गए। मगर लोगों ने कार का नंबर नोट कर लिया। प्रोग्राम खत्म होने के बाद जब विवेक रेस्टोरेंट से बाहर आए तो उसको वारदात के बारे में पता चला। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।