पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदू संगठनों ने दो घंटे िदया ट्रैक पर धरना, शताब्दी समेत पांच ट्रेनें हुईं लेट

हिंदू संगठनों ने दो घंटे िदया ट्रैक पर धरना, शताब्दी समेत पांच ट्रेनें हुईं लेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मलेरकोटलामें गोवंश की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी होने के खिलाफ बुधवार सुबह हिंदू संगठनों ने दोमोरिया पुल के पास रेलवे ट्रैक पर दो घंटे धरना िदया। उन्होंने रेल ट्रैक पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। सुबह करीब दस बजे से लेकर 12 बजे तक जम्मू और अमृतसर से लुधियाना होकर दिल्ली और अन्य जगहों पर जाने वाले पांच ट्रेनों के शेड्यूल प्रभावित हुआ। इस कारण पैसेंजर्स को भी परेशानी हुई।

पता चलते ही एडीसीपी वन अमरीक सिंह पवार, एसीपी ध्रुपद, इंस्पेक्टर गुरप्रीत िसंह, सुरिंदर मोहन, इंस्पेक्टर इंद्रजीत िसंह और आरपीएफ के इंस्पेक्टर भारी पुिलस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एक घंटे के बाद जैसे ही रेल प्रशासन की तरफ से गाड़ियों के लेट होने की सूचना दी तो मौके पर मौजूद सुरक्षा अफसरों ने ट्रैक पर धरना दे रहे लोगों को शांत करवाते हुए ट्रैक खाली करने के लिए अपील की। जबकि मौजूद रेलवे अफसर अपने बड़े अफसरों को लगातार रिपोर्ट देते रहे।

अलग-अलग हिंदू संगठनों के वर्कर्स ने सुबह साढ़े दस बजे के करीब दोमोरिया पुल पर मालगाड़ी रोकी और हाथों में भगवा झंडे हाथों के पकड़कर इंजन पर चढ़ गए। हिंदू समाज के प्रतिनिधियों और गोभक्तों को संबोधित करते हुए राजीव टंडन, कृष्ण शर्मा, वरुण मेहता, राकेश अरोड़ा समेत अन्य नेताओं ने कहा कि जब तक गोवंश के हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। टंडन ने कहा कि अगर जल्द गोवंश के रहन-सहन की व्यवस्था की गई तो जल्द पंजाब बंद का एेलान किया जाएगा।

रेलवेस्टेशनों से ही नहीं छूटी ट्रेनें: मालगाड़ीरोके जाने के बाद रेलवे स्टेशन तक इसकी जानकारी पहुंच गई। ज्यादातर पैसेंजर ट्रेनों को स्टेशन पर रोका गया। इससे लोगों को स्टेशन पर करीब डेढ़ से दो घंटे तक परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, अंबाला से जालंधर जाने वाली एक पैसेंजर ट्रेन भी इस रोष प्रदर्शन को देख स्टेशन से लौट गई। ये ट्रेन करीब डेढ़ घंटा स्टेशन पर खड़ी रही। इसके अलावा तीन अन्य ट्रेनें स्टेशन पर धरना उठने के इंतजार तक खड़ी रही।

राजेश जैन

िवनय गुप्ता

बुधवार को दोमोरिया पुल के पास रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन करते िवभिन्न िहंदू संगठनों के कार्यकर्ता।

^सुरक्षा के मद्देनजर ही रेल प्रशासन की तरफ से ट्रेनों को रोका गया था। लुधियाना स्टेशन पर दो और आउटर पर एक गाड़ी रोकी गई थी। ट्रैक क्लीयर होने की िरपोर्ट मिलते