फेस्टिवल स्पेशल दो वीकली ट्रेनें शुरू
लुधियाना|फेस्टिवल सीजनको देखते हुए रेलवे ने पैसेंजर्स के लिए श्रीगंगानगर से जम्मूतवी और दिल्ली से होशियारपुर के लिए स्पेशल वीकली ट्रेनें शुरू की हैं। प्रवक्ता ने बताया कि ट्रेन नंबर 14713-14 वाया अबोहर, बठिंडा और धूरी होकर जाएगी। ट्रेन श्रीगंगानगर से हर बुधवार दोपहर को 2.45 बजे चलकर जम्मूतवी अगले दिन सुबह 2.20 पर पहुंचेगी। वापसी पर जम्मू से ट्रेन हर वीरवार को तड़के 5.30 बजे चलकर श्रीगंगानगर उसी दिन शाम को 6.20 पर पहुंचेगी। ट्रेन अप एंड डाउन में अबोहर, मलोट, बठिंडा, रामपुराफूल, तपा, बरनाला, धूरी, मलेरकोटला, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, कठुआ जाएगी।
वहीं, ट्रेन नंबर 04413-14 दिल्ली से हर सोमवार और बुधवार रात नौ बजे चलकर अगले दिन होशियारपुर 5.15 बजे सुबह पहुंचेगी और होशियारपुर से मंगलवार और वीरवार को रात 10.30 बजे चलकर दिल्ली अगले दिन 7.10 बजे पहुंचेगी। अप-डाउन पर ट्रेन पानीपत, अंबाला कैंट, लुधियाना, फगवाड़ा, जालंधर कैंट रुकेगी।