पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सट्‌टेबाजों के िखलाफ पुलिस को जगाएंगे : रोहित साहनी

सट्‌टेबाजों के िखलाफ पुलिस को जगाएंगे : रोहित साहनी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|प्रदेश मेंनौजवानों के लिए जितना घातक नशा है, उतना ही सट्टेबाजी का व्यापार है। ये िवचार हिन्दू शक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी रोहित साहनी ने सिविल लाइंस स्थित ऑफिस में कहे। उन्होंने कहा कि सट्टेबाजी और सट्टेबाजों पर नकेल कसने की मांग को लेकर स्कूली छात्रों के सहयोग से पुलिस को जगाएंगे। उन्होंने बताया कि 14 फरवरी से शुरू होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप को लेकर मैचों में सट्टेबाजी करवाने वाले बुकियों ने अभी से तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं। इसलिए वह समय रहते ही नौजवानों को इन बुकियों के चंगुल से बचाने के लिए पुलिस कमिश्नर ऑफिस के बाहर स्कूली बच्चों के साथ मानव श्रंृखला बना सट्टेबाजों के विरूद्ध‌ कार्रवाई करने के लिए चेताएंगे

रोहित साहनी ने बताया कि वह पिछले समय में मैचों पर सट्टेबाजी कर अपना सब कुछ लुटा चुके लोगों से संपर्क साध रहे हैं। इसके बाद वह पुलिस कमिश्नर को ऐसे बुकियों की लिस्ट बना कर सौंपेंगे, जो सट्टेबाजी में पूरी तरह से लिप्त हैं। इस मौके हैप्पी कालड़ा, मोहित डाबर, साहिल डाबर, आशीष सपरा, सोनू हरजाई मौजूद थे।