पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशोंं के खिलाफ बेलन ब्रिगेड ने छेड़ा हस्ताक्षर अभियान

नशोंं के खिलाफ बेलन ब्रिगेड ने छेड़ा हस्ताक्षर अभियान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| बेलनब्रिगेड ने नशोंं के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत कर दी है। मंगलवार को जैन समाज के सर्वोच्च अध्यक्ष हीरा लाल जैन ने नशों के खिलाफ चलाए जा रहे इस हस्ताक्षर अभियान में अपना पूर्ण सहयोग देने का वायदा किया। उन्होंने कहा कि शराब अन्य नशों पर रोक लगाना और युवा पीढ़ी को बचाना बहुत जरूरी है। यह तभी संभव है जब हम सभी मिलजुल कर प्रयास करेंगे।

बेलन ब्रिगेड की राष्ट्रीय प्रधान आर्किटेक्ट अनीता शर्मा ने कहा कि उनकी ब्रिगेड का एक ही नारा है, हम राज नहीं सेवा का नारा लगाएंगे, अपने अपने मोहल्ले से शराब का ठेका हटवाएंगे। नशा मुक्ति के लिए सरकार के समक्ष मांगे रखी है। इसमें पंजाब सरकार अगर सही में नशा मुक्त करना चाहती है, तो हर साल 20 से 25 प्रतिशत शराब ठेकों में कमी की जाए।

हर महीने 7 और 22 तारीख को जब मजदूरों को वेतन मिलता है, शराब ठेकों को बंद रखा जाए। जैसे बैंक सरकारी दफ्तर खुलने का समय है। उसी तर्ज पर शराब ठेके खुलने बंद होने का टाइम फिक्स होना चाहिए।