- Hindi News
- शिवसेना निगम, नगर पालिका चुनाव में उतारेगी 50 कैंिडडेट
शिवसेना निगम, नगर पालिका चुनाव में उतारेगी 50 कैंिडडेट
लुधियाना|शिव सेनाहिंदुस्तान की राजनीतिक इकाई हिंदुस्तान शक्ति सेना पंजाब की 4 नगर निगमों 9 नगर पालिकाओं में होने जा रहे चुनाव में विकास को मुद्दा बना 50 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारेगी। यह जानकारी शिव सेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता ने सर्किट हाउस में प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग दौरान कही।
गुप्ता ने निकाय चुनाव की रणनीति पर चर्चा करते हुए नगर निगम मोगा में 3, पठानकोट में 5, फगवाड़ा में 10, होशियारपुर में 2 उम्मीदवार और नगर कौंसिल चुनाव में नवांशहर से 3, गोबिंदगढ़ में 3, खन्ना में 3, बटाला में 10, ,सुजानपुर में 3, समाना में 2, पातड़ा में 2, धारीवाल में 2 और दीनानगर नगर कौंसिल में 2 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा की। इस मौके पर कृष्ण शर्मा, अमर टक्कर, नवनीत कपूर, राजा वालिया और बलजीत पेसी, मनीष सूद मौजूद थे।