- Hindi News
- प्रवेश िटक्का दूसरी बार बने गांधी मार्केट एसोिसएशन के प्रधान
प्रवेश िटक्का दूसरी बार बने गांधी मार्केट एसोिसएशन के प्रधान
गांधीमार्केट एसोिसएशन के चुनाव मंगलवार को करवाए गए। इसमें प्रवेश िटक्का दूसरी बार प्रधान चुने गए। साथ ही राजेश शर्मा को चेयरमैन बनाया गया। राजीव सहगल वाइस प्रेिसडेंट, अशोक ढींगरा हैड कैिशयर बनाया गया। साथ ही नीरज कुमार बालाजी, दविंदर कालड़ा, ितलकराज, रॉकी हांडा, अनुज बहल, नवीन ढींगरा को मेंबर चुना गया।
इस मौके पर प्रवेश िटक्का ने कहा िक वे मार्केट एसोिसएशन के मेंबरों की हर समस्या को पहल के अाधार पर हल करवाएंगे। उन्होंने कहा िक मार्केट में लेडीज बाथरूम की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने अपील की िक मार्केट के सभी दुकानदार किसी भी तरह का सामान दुकान से बाहर सजाएं। उन्होंने कहा िक मार्केट की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जल्द ही सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए जाएंगे।
िटक्का ने कहा िक मार्केट में पािर्कंग प्रॉब्लम को हल करवाने के िलए भी इंतजाम िकया जाएगा। साथ ही एटीएम की व्यवस्था करवाने के िलए बैंकों के साथ मीिटंग भी की जाएगी। इस मौके पर मार्केट एसोिसएशन के पूर्व प्रधान मनमोहन डाबर भी मौजूद रहे।
गांधी मार्केट एसोिसएशन के चुनावों में प्रवेश िटक्का के दूसरी बार प्रधान बनने पर उनका और अन्य ओहदेदारों का सम्मान किया गया।