पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली की हार से सबक ले सरकार : जोधां

दिल्ली की हार से सबक ले सरकार : जोधां

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंसाफप्राप्ति मंच पंजाब के बैनर तले डीसी ऑफिस के बाहर चल रहा आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान पूर्व विधायक और मंच के कन्वीनर तरसेम जोधां ने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार को दिल्ली की हार से सबक लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सत्ता के अहंकार में आकर अकाली-बीजेपी सरकार आम लोगों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है, जो आने वाले समय में सरकार को भारी पड़ सकती है। पंजाब के लोग मौके की तलाश में हैं और आने वाले विधानसभा चुनाव में उन्हें यह मौका मिलने वाला है। डीसी के माध्यम से सीएम के नाम भेजे मांग पत्र में उन्होंने बुढ़ापा, विधवा अपाहिज व्यक्तियों को 3000 रुपये मासिक पेंशन देने, गांव के चौकीदारों और दूसरी स्कीमों में काम कर रहे वर्करों को दर्जा चार का दर्जा देकर 15000 रुपये मासिक सैलरी देने, मिड-डे मील वर्करों से लिया जा रहा फालतू काम बंद करने और जिन लोगों के फार्म भरे गए हैं, उनकी पेंशन तुरंत चालू करने की मांग की गई। इस अवसर पर प्रकाश सिंह हिस्सोवाल, अमरनाथ, राजिंदर राजन, विनोद तिवारी, बग्गा सिंह, रविंदर सिंह टोनी, नरिंदरजीत कौर, जगदीश चौधरी, हनुमान प्रसाद दूबे, अमरजीत सिंह धमोटिया, चरनजीत सिंह, राम नाथ भी मौजूद थे।