- Hindi News
- मुलाजिमों ने निकाला रोष मार्च, मेमोरंडम सौंपा
मुलाजिमों ने निकाला रोष मार्च, मेमोरंडम सौंपा
पंजाबऔर यूटी मुलाजिम संघर्ष कमेटी की ओर से मुलाजिमों की मांगों को लेकर भारत नगर से डीसी ऑफिस तक रोष मार्च निकाला गया। इसके बाद सीएम के नाम डीसी को मेमोरंडम सौंपा गया। इसकी अगुवाई कमेटी के कनवीनर गुरमेल सिंह मैलडे, गुरजीत सिंह, जगपाल सिंह, निर्मल सिंह सराभा और जनरल सेक्रेटरी प्रदीप कुमार ने की।
मार्च के दौरान पंजाब सबॉर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन के स्टेट जनरल सेक्रेटरी जगदीश सिंह चाहल ने बताया कि मेमोरंडम में ठेके पर काम कर रहे मुलाजिमों को रेगुलर करने, पंजाब के छठे पे कमीशन का गठन करने, 50 परसेंट महंगाई भत्ता, मुलाजिमों की बेसिक पे और पेंशनर्स की बेसिक पेंशन बनाने, केशलैस मेडिकल ट्रीटमेंट देने, महंगाई भत्ते मुलाजिमों के पेंडिंग पड़े बिलों को निकालने, मुलाजिमों के जीपीएफ का भुगतान करने, मिड-डे मील, आशा, आंगनवाड़ी सुविधा सेंटर पर लगे मुलाजिमों को रेगुलर करने की मांग शामिल है। इन मांगों पर सीएम की मौजूदगी में विचार भी किया जा चुका है। कुछ मांगों मान भी ली गई हैं, लेकिन सरकार उन्हें लागू करने से मुकर रही है।
उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में संघर्ष और तेज करते हुए 13 फरवरी को पटियाला, संगरूर, मानसा, बठिंडा, बरनाला, मोगा फिरोजपुर में रैलियां की जाएंगी। इस मौके पर अशोक कुमार मट्टू, अमरजीत सिंह, भान सिंह, भंवर सिंह, प्यारा सिंह, स्वर्ण सिंह, अमरीक सिंह, हरबंस सिंह पंधेर, मलकीत सिंह और लाभ सिंह भी मौजूद रहे।