पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जरूरतमंदों की मदद करती थीं अमृत कौर

जरूरतमंदों की मदद करती थीं अमृत कौर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुगरीफेज 1 स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में हिंदुस्तान एक्सपो के मालिक बलजीत सिंह सेठी अौर तेजपाल सिंह सेठी की माता अमृतकौर सेठी की रस्म पगड़ी की सभा आयोजित हुई। शोक सभा में शहर के कई गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि भेंट की।

सभा में दिवंगत की आत्मिक शांति के लिए रखे गए अखंड पाठ साहिब का भाई गुरकीरत सिंह रागी जत्थे ने भोग डाला। उन्‍होंने कहा कि मां का स्थान इस दुनिया में कोई नहीं ले सकता। मां का भगवान का दूसरा रुप होती है। सरदारनी अमृतकौर सेठी हर समय ईश्वर का सिमरन करती थीं। उन्होंने जरूरतमंद लोगों की मदद और सेवा के कार्यों में हमेशा सहयोग दिया। शोक सभा में बलजीत सिंह सेठी, गुलशन कौर, तेजपाल सिंह सेठी, तेजिंदर कौर सेठी, एडीसीपी जोन 3 पीएस पन्नू, कौंसलर भोला, प्रोफेसर उपकार सिंह, कुलविंदर सिंह, रघवीर सिंह, जगतार सिंह, रणजोध सिंह, सुखदर्शन सिंह, दैनिक भास्कर परिवार की तरफ से बीके गुप्ता, मंजीत सिंह खालसा, प्रगट सिंह काहलों, सर्बजीत सिंह, इकबाल सिंह, रवजीत सिंह, संदीप सिंह, सिमरण जीत, मनदीप कौर, तृष्णा सेठी मौजूद थे।