मिलनसार इंसान थे कृष्णलाल सेठी
न्यूमाॅडल टाउन, कोचर मार्केट स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में कृष्णलाल सेठी की रस्म पगड़ी की सभा आयोजित हुई। शोक सभा में शहर के कई गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर उनको भावभीनी श्रद्धांजिल भेंट की।
शोकसभा में दिवंगत की आत्मिक शांति के लिए गरुड़ पुराण के पाठ का भोग डाला गया। कृष्णलाल सेठी पुण्य आत्मा थे। उन्होंने जिंदगी भर सेवा, धर्म के कामों में अपना योगदान दिया। वह सदा लोगों की भलाई के लिए काम करते थे।
शोक सभा में स्वतंत्र सेठी, अनिल सेठी, अनीता सेठी, कुलभूषण सेठी, पूनम सेठी, स्वीकार सेठी, बेला सेठी, एंजल सेठी, अंजुम सेठी, आकृति सेठी, ईशा सेठी, ईशान सेठी के अलावा अन्य भी उपस्थित रहे।