पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केजरीवाल की जीत से देश में नई शुरुआत : जंडाली

केजरीवाल की जीत से देश में नई शुरुआत : जंडाली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहुजनसमाज पार्टी (बसपा) पंजाब के पूर्व प्रधान प्रकाश सिंह जंडाली ने कहा कि दिल्ली चुनाव में अहंकार पर आम आदमी की जीत हुई है। केजरीवाल की इस जीत से देश में नई शुरुआत हो गई है। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि इन नतीजों से यह साबित कर दिया कि देश में जनमत से ऊपर कोई नहीं है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह कहते हैं कि देश को मजबूत सरकार देंगे, लेकिन उसके सांसद दलितों मायनोरिटी को धमकाकर हिंदुत्व के कट्टर समर्थक होने का दावा कर रहे थे। इसी अहंकार ने दिल्ली चुनाव में भाजपा को धूल चटा दी। आम आदमी पार्टी की जीत इस बात का संकेत है कि जनता भ्रष्टाचार और कुशासन से मुक्ति चाहती है। उन्होंने कहा िक अागे भी जनता अपना जनादेश देती रहेगी।