- Hindi News
- पीएचडी चैंबर ने करवाई लीन मैन्युफैक्चरिंग पर वर्कशॉप
पीएचडी चैंबर ने करवाई लीन मैन्युफैक्चरिंग पर वर्कशॉप
पीएचडीचैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने नेशनल प्रॉडक्टिविटी कौंसिल (एनपीसी), स्मॉल इंडस्ट्री डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (सिडबी) और जर्मनी की कोनराड फाउंडेशन के सहयोग से मंगलवार को टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए लीन मैन्युफैक्चरिंग पर एक वर्कशॉप करवाई। स्थानीय होटल में करवाए गए इस प्रोग्राम में चैंबर के लुधियाना चेयरमैन गुरमीत कुलार ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया।
इस मौके कुलार ने बताया कि कैसे टेक्सटाइल इंडस्ट्री शहर और देश की इकॉनमी में अपना योगदान दे रही है। कार्यक्रम में पहुंचे एक्सपर्ट्स ने मौजूद कारोबारियों को क्लस्टर डेवलपमेंट स्कीम के साथ साथ कायेजेन,फाइव एस जैसी लीन टूल्स एंड टेक्नीक तथा बिजली के खर्चे बचने के लिए एनर्जी एफिशिएंसी स्कीम्स के बारे में भी बताया। वहीं सिडबी के डीजीएम राजीव कुमार ने कारोबारियों को उनके बैंक की ओर से चलाई जा रही स्कीमों के बारे में बताया।
उन्होंने यह भी कहा कि उनका संस्थान एनर्जी एफिशिएंसी इक्विपमेंट बनाने वाले वेंडर्स की पहचान करने में कारोबारियों की मदद करने के साथ उन्हें हर संभव सहायता देने को हमेशा तत्पर है। इस वर्कशॉप में ऑटो पार्ट्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन लुधियाना के प्रधान जीएस काहलों,एनपीसी के डिप्टी डायरेक्टर एसपी सिंह,तरण इंडस्ट्रीज के एमडी एसबी सिंह,एमएसएमई डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट के डिप्टी डायरेक्टर कमल सिंह समेत कई कारोबारी भी मौजूद रहे।