- Hindi News
- कैंसर के मरीजों को बच्चों ने दिया अपना योगदान
कैंसर के मरीजों को बच्चों ने दिया अपना योगदान
लुधियाना|दुगरी स्थितराम लाल भसीन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने कैंसर पीडितों के इलाज में अपना सहयोग दिया। इस अवसर पर स्कूल प्रधान बलराज भसीन प्रिंसिपल सुमन अरोड़ा ने बच्चों की आेर से किए जा रहे प्रयास की सराहना की। केयरिंग सोल संस्था की आेर से कैंसर पीडितों का इलाज करवाने में अपना योगदान देते है। वही कैंसर पीडितों को सहयोग देने के लिए स्कूल की ओर से बच्चों को इनाम देकर सम्मानित किया। जिसमें तीसरी क्लास की प्रभनूर कौर 5वीं क्लास की तविंदर कौर तथा तरुणजीत सिंह को ट्रॉफी दी गई। वही तनवीन, सुदप्ति, रोज़, गुरसिमरन, कुंवर, रिया को गोल्ड मैडल दिए गए। संदीप ने सिल्वर मैडल हासिल किया। जपजीत नीतू को ब्रोन्ज मैडल दिए गए। इस मौके पर स्कूल प्रधान बलराज भसीन ने बच्चों की आेर से किए जा रहे प्रयास की सराहना की।