- Hindi News
- जांच कमेटी ने मुलाजिमों के बयान लेने शुरू किए
जांच कमेटी ने मुलाजिमों के बयान लेने शुरू किए
{दो महिला मुलाजिमों को निकालने के बाद कुछ सफाई मुलाजिमों ने कर रखी है हड़ताल
हेल्थरिपोर्टर|लुधियाना
तीनदिन से सफाई मुलाजिमों के दो गुटों के बीच चल रही खींचतान के मामले की अस्पताल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। एसएमओ की ओर से बनाई गई कमेटी ने मंगलवार को सफाई मुलाजिमों के बयान लेने का काम शुरू किया। अगले दो दिन तक यही कार्रवाई चलेगी और उसके बाद कमेटी अपनी रिपोर्ट बनाकर एसएमओ को सौंपेगी।
शुक्रवार को हॉिस्पटल के सफाई ठेकेदार हरजिंदर कुमार ने जसपाल कौर और राखी नामक महिला मुलाजिमों को काम से हटा दिया था। ठेकेदार का आरोप था कि यह लोग अस्पताल के बाथरूमों को जानबूझ कर ब्लॉक कर देती थीं। जिस कारण लोगों को परेशानी होती थी। इसकी शिकायत के बाद ही उन्हें काम से हटाया गया है। दूसरी तरफ जसपाल कौर ने ठेकेदार के पिता पर अश्लील बातें कहने के आरोप लगाए थे।
इन दोनों मुलाजिमों के समर्थन में शनिवार को दर्जन भर मुलाजिमों ने हड़ताल कर दी थी। सोमवार को दोनों गुटों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी भी की और काम बंद रखा। मंगलवार को एसएमओ डॉ. परविंदर पाल सिद्धू की ओर से बनाई गई जांच कमेटी ने सफाई मुलाजिमों के बयान लेने का काम शुरू किया। डॉ. सिद्धू ने बताया कि मुलाजिमों की संख्या दो दर्जन के करीब है। इस लिए बयान लेने में दो दिन का समय लग सकता है। जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में फाइनल डिसीजन लिया जाएगा।