- Hindi News
- 22 को मनाया जाएगा बाबा मोती राम मेहरा का शहीदी समागम
22 को मनाया जाएगा बाबा मोती राम मेहरा का शहीदी समागम
अमरशहीद बाबा मोती राम मेहरा जिन्होंने ठंडे बुर्ज में कैद माता गुज्जर कौर छोटे साहबजादों को दूध जल की सेवा की थी। इसके बदले बाबा मोती राम मेहरा को परिवार समेत कोहलू में पीस कर शहीद कर दिया गया था। उनकी शहादत को समर्पित 11वां वार्षिक शहीदी समागम 22 फरवरी को बडी श्रद्धा भावना के साथ मनाया जा रहा है। इस बात की जानकारी पिछड़ी जाति भलाई कमिशन पंजाब सरकार के वाइस चेयरमैन निर्मल सिंह एसएस ने बरोटा रोड़ स्थित कश्यप राजपूत सोशल वेलफेयर सोसाइटी के मुख्य ऑफिस में मीटिंग के दौरान दी।
चेयरमैन निर्मल सिंह ने बताया कि 20 फरवरी शुक्रवार को अखंड पाठ साहिब आरंभ होंगे जिनका भोग 22 फरवरी को डाला जाएगा। इस अवसर पर गुरु का अटूट लंगर दूध का लंगर भी लगाया जाएगा। उन्होंने समूह संगत से समागम में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। इस मौके सोसाइटी के प्रधान बलदेव सिंह दुसांझ, मेजर सिंह, सुखदेव सिंह, बलदेव सिंह, गुरचरण सिंह, नरिंदर कश्यप, बलबीर सिंह, अंग्रेज सिंह के अलावा अन्य भी मौजूद थे।