- Hindi News
- आप की दिल्ली चुनावों में जीत की खुशी लुधियाना में मनी
आप की दिल्ली चुनावों में जीत की खुशी लुधियाना में मनी
दिल्लीमें हुए चुनावों में आम आदमी पार्टी को मिले जनादेश के चलते मिले पूर्ण बहुमत की खुशी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रवक्ता संदीप मिश्रा और हल्का ईस्ट के वरिष्ठ नेता अमोलक सिंह की अगुवाई में फोकल प्वाइंट स्थित जीवन नगर मार्किट में एकत्रित हो लड्डुओं से एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया और
ढोल की थाप पर भंगड़ा दाल खुशी मनाई और आम आदमी पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। पार्टी प्रवक्ता संदीप मिश्रा ने कहा की दिल्ली में हुई आम आदमी पार्टी की जीत ने केंद्र की भाजपा सरकार कांग्रेस पार्टी का पूर्ण रूप से दिल्ली में सफाया कर दिया है।
केंद्र सरकार अपने किये हुए किसी भी वादे चाहे काले धन या बढ़ती महंगाई को रोकने के मामले में असफल रही जिसका जवाब जनता ने भाजपा को दिल्ली के चुनावों में दिया है। 2017 के पंजाब विधानसभा के चुनावों में जनता मौजूदा गठबंधन सरकार का भी इसी तरीके से सफाया कर आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएगी। इस दौरान पूर्व जिला कन्वीनर अजय मित्तल, संदीप सिंगला, मोहित मित्तल, डॉ. लोकेश गोयल, रमन कुमार, बलदेव सिंह मंडेर, कुलदीप कुमार कौड़ा, चन्द्र मोहन सेतिया, परमिंदर जस्सल, गुलशन बजाज, बलवंत सिंह, सुरिंदर मुंडियां उपस्थित थे।
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की जीत एक ऐतिहासिक जीत है, दिल्ली के नतीजों ने साफ कर दिया कि दिल्ली की जनता साफ सुथरी राजनीति चाहती है। दिल्ली के बाद अब पंजाब में राजनीतिक समीकरण बदलेंगे। पंजाब की हालत के जिम्मेदार शिरोमणि अकाली दल, भाजपा कांग्रेस है। पंजाब में पनपे भ्रष्टाचार की पोल आप द्वारा खोली जाएगी। यह विचार आम आदमी पार्टी जिला कन्वीनर अहिबाब सिंह ग्रेवाल ने व्यक्त किए। वह दिल्ली की जीत के बाद मंगलवार पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। दिल्ली में जीत की खबर के बाद आप कार्यकर्ता जगराओं ब्रिज स्थित शहीद आजम भगत सिंह राजगुरु सुखदेव की प्रतिमा पर पहुंचे।