- Hindi News
- सिविल हॉस्पिटल की कैंटीन से केक का सैंपल लिया
सिविल हॉस्पिटल की कैंटीन से केक का सैंपल लिया
लुधियाना| सिविलहॉस्पिटल की कैंटीन में खराब चीजों की बिक्री होने की शिकायतों के मद्देनजर जिला सेहत अफसर डॉ. अविनाश कुमार और फूड सेफ्टी अफसर योगेश गोयल की अगवाई में टीम ने केक का सैंपल लिया। डॉ. अविनाश ने बताया कि कई दिन से शिकायतें मिल रही थीं कि इस कैंटीन में लो-क्वालिटी का खाने-पीने का सामान दिया जा रहा है। इसी के चलते केक का सैंपल लेकर जांच के लिए लेबोरेटरी भेजा गया है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।