सिविल लाइंस में शिव विवाह का आयोजन
लुधियाना| शिवरात्रिके उपलक्ष्य में सिविल लाइंस स्थित चंद्र नगर में इलाका निवासियों के सहयोग से मोती भनोट और नरिंदर बांसल की अध्यक्षता में शिव विवाह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने भोले बाबा और पार्वती के विवाह के मंगल गान गाए। इसके बाद जंगमों ने शिव विवाह का वृतांत सुनाते हुए भोले बाबा की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने कहा शिव भोले भंडारी हैं और उनका पूजन करने मात्र से बाबा हर कष्ट दूर कर देते हैं। इस अवसर पर भक्तों के लिए अटूट लंगर लगाया गया। इस अवसर पर मोती प्रकाश अरोड़ा, विक्की बेदी, दलीप ग्रोवर, सन्नी कालिया, सुखदेव भनोट, कमल कांत गुप्ता, राहुल भनोट, संजीव सूद, राकेश महाजन, अमित पुरी, सुनील भाटिया, प्रदीप पांधी, संजीव तांगड़ी, केके तनेजा, बिन्नी. डॉ. जगदीश भारती, दीपक बांसल, रितेश अग्रवाल, जुगल किशोर आहुजा, तरुण राजपाल, जिम्मी राकेश महाजन, बलदेव राज मौजूद रहे।
शिवरात्रि के उपलक्ष्य में सिविल लाइंस स्थित चंद्र नगर में इलाका निवासियों के सहयोग से शिव विवाह का आयोजन किया गया।