पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कथा में कृष्ण सुदामा का प्रसंग सुनाया

कथा में कृष्ण-सुदामा का प्रसंग सुनाया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| गोसेवामिशन, सेवादार यूथ क्लब और विभिन्न धार्मिक संस्थाओं की ओर से 1 फरवरी से चल रही श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन उपकार नगर दशहरा ग्राउंड में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प. विधा सागर पप्पू, स्वामी कृष्णा नंद, पं. राज कुमार ने इस अवसर पर सम्मिलित होकर महायज्ञ में आहुतियां डाली। इस अवसर पर कथा व्यास रविनंदन शर्मा ने बताया कि इंदर देवता का अंहकार समाप्त करने के लिए कृष्ण भगवान ने गोवर्धन पर्वत को अपनी सबसे छोटी उंगली पर उठाए रखा। इसलिए कन्हैया का नाम गिरधारी हुआ। दीपावली के दूसरे दिन को अन्नकूट के रूप में मनाया जाता है। कान्हा को छप्पन भोग लगाए जाते हैं। उन्होंने सुदामा-कृष्ण का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि परमात्मा चाहे तो फकीर को शहंशाह बना देते हैं। इसलिए शुभ कर्म करें अपने माता-पिता की सेवा करें। प्रभु आरती से कथा को विराम दिया गया। आयोजनकों ने श्रीमद् भागवत कथा के दौरान भक्तों के लिए अटूट लंगर की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर निशांत सूद, विशाल थापर, गोबिंद मलिक, राहुल नारंग, सन्नी चुघ, अजय ठाकुर, भारत मलिक, नवीन, कुनाल नारंग मौजूद रहे।,