पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रताप नगर वासियों ने लगाए भगवान श्री कृष्ण नाम के गोते

प्रताप नगर वासियों ने लगाए भगवान श्री कृष्ण नाम के गोते

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना | प्रतापनगर स्थित शिव मंदिर में दो दिनों से चल रही श्रीमद् भागवत कथा में प्रवचन करते हुए कथा व्यास पंडित ओम प्रकाश शास्त्री जी ने कहा कि भागवत श्री कृष्ण का स्वरूप है। भगवान सिर्फ भाव के भूखे हैं जो भी आस्था और विश्वास के साथ उन्हें याद करता है भगवान जरूर अपने भक्तों की खैर लेते हैं। कलयुग में भगवान का सत्संग ही भगवान का सिमरन है और हर मर्ज की दवा है। क्योंकि संसार की रचना करने वाले भगवान भक्त की अथाह भक्ति से अवश्य प्रसन्न होते हैं। इसलिए मनुष्य को हर कार्य सेवा भाव से करना चाहिए। भारत भगवान की भूमि है और इस भूमि पर ही लोगों का कल्याण संभव है। इसलिए हमें भगवान की भक्ति हेतु भी समय निकालकर मंदिर और धार्मिक स्थानों पर जाना चाहिए। तभी हम धर्म और ईश्वर के प्रति समर्पित हो पाएंगे। इस अवसर पर प्रधान पीएन पाठक, रघुवंश मणि शर्मा, राजेश मिश्रा, पंडित जगदीश शास्त्री, सुखराम आज़ाद, अंबिका प्रसाद पांडे, राम रूप शुक्ल, राज किशोर तिवारी, संतोष वर्मा शामिल रहे