पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 14 फरवरी को लोहगढ़ रवाना होगा 51 श्रद्धालुओं का जत्था: गिल

14 फरवरी को लोहगढ़ रवाना होगा 51 श्रद्धालुओं का जत्था: गिल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना | चप्पड़चिड़ीका मैदान फतह करने के बाद बाबा बंदा सिंह बहादुर ने हरियाणा में मुखलिसगढ़ (लोहगढ़) को सिख लोकराज की पहली राजधानी स्थापित की थी। 14 फरवरी की सुबह स्व. जगदेव सिंह जस्सोवाल के निवास स्थान से 51 श्रद्धालुओं का जत्था लोहगढ़ के लिए रवाना होना। इसकी अगुवाई समाजसेवी एसपी सिंह ओबराय करेंगे। इस मौके पर फाउंडेशन अमेरिका प्रधान गुरमीत सिंह गिल चेयरमैन मंदीप सिंह विशेष तौर पर शिरकत करने पहुंच रहे हैं। यह जानकारी बाबा बंदा सिंह बहादुर फाउंडेशन सरपरस्त मलकीत सिंह दाखा अंतरराष्ट्रीय प्रधान कृष्ण कुमार बावा ने दी। उन्होंने कहा कि स्व. जस्सोवाल की अंतिम इच्छा थी कि सिख लोकराज की पहली राजधानी की संभाल सरकार धार्मिक जत्थेबंदियां करें। इस मौके पर महासचिव प्रगट सिंह ग्रेवाल, जसवंत सिंह छापा, हरदयाल सिंह अमन, गुरदेव सिंह सचिव पवन गर्ग मौजूद थे।