फिरोजपुर से चंडीगढ़ के लिए ट्रेन शुरू
फिरोजपुरसे चंडीगढ़ के लिए नई ट्रेन की शुरूआत मंगलवार को हो गई। यह ट्रेन फिरोजपुर से सुबह 7 बजे चल कर लुधियाना 9.15 और चंडीगढ़़ 11.45 बजे पहुंचेगी। वापसी पर ट्रेन 5.30 बजे चंडीगढ़़ से चल कर लुधियाना 7.15 बजे फिरोजपुर रात 9.15 बजे पहुंचेगी। इसका स्टॉप तलवंडी, जगराओं, लुधियाना, समराला, मोहाली स्टेशन पर होगा। मंगलवार को चंडीगढ़ से ट्रेन के चलने से अब लुधियाना से चंडीगढ़ के लिए चौथी ट्रेन की शुरूआत हो गई है। पहले एक पैसेंजर ट्रेन फिरोजपुर से चंडीगढ अमृतसर से चंडीगढ के लिए चलती थी। अब भारी रश को देखते हुए फिरोजपुर से नई गाड़ी संख्या 14613-14 को चलाया गया है। फिरोजपुर मंडल के अफसर ने चंडीगढ़ से लुधियाना पहुंची इस ट्रेन का स्वागत किया। मौके पर डीटीएम एसपी सिंह भाटिया, आर.के.शर्मा, एसएस भाटिया अन्य मौजूद थे।