पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारियों को लेकर मीटिंग

जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारियों को लेकर मीटिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारियों को लेकर मीटिंग

लुधियाना| भगवानजगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव कमेटी के तत्वावधान में 16 नवंबर को भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें इस्कॉन के विभिन्न सेंटरों से हजारों विदेशी भक्त महानगर पधार रहे हैं। कमेटी के उप प्रधान वरिंदर शर्मा बॉबी ने बताया कि वैष्णव भक्तों के चरण पड़ने से जहां लोगों को सुख की अनुभूति होगी वहीं महानगर पवित्र एवं पावन बन जाएगा। भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव कमेटी के प्रधान सतीश गुप्ता एवं महासचिव अशोक धवन ने कहा कि श्रील प्रभुपाद ने अनेकों लोगों को कृष्ण भक्ति के रंग मे रंगकर श्रीकृष्ण भक्त बना दिया।