नवरात्र पर सजे मां के दरबार
नवरात्रको मां की शक्ति के नौ रूपों की उपासना का श्रेष्ठ काल माना जाता है। नवरात्र में लोग अपनी आध्यात्मिक और मानसिक शक्ति के संचय के लिए अनेक वृत , संयम, नियम, यज्ञ, पूजन और योग साधना करते हैं। नौ दिन मां के पूजन के लिए मंदिर सज रहे हैं। मंदिरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ और कही मां की चौकी और सत्संग का आयोजन हुअा है।
दुर्गामाता मंदिर जगराओं पुल : दुर्गामाता मंदिर जगराओं पुल में पंडित हरिमोहन जी और पंडित गिरधारी लाल सुबह 8 बजे से श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ करेंगे। रात 8.15 पर मां की चौकी का आयोजन किया जाएगा।
नवदुर्गा मंदिर सराभा नगर : नवदुर्गा मंदिर सराभा नगर में पंडित चंदर शेखर शास्त्री और पंडित कृष्ण कांत मिश्रा की अध्यक्षता में मंदिर की स्त्री विंग की महिलाएं शाम 4 बजे से श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ करेंगी।
श्रीदुर्गा माता मंदिर बी आर एस नगर : श्रीदुर्गा माता मंदिर बी आर एस नगर में प्रधान शमशेर बख्शी की अध्यक्षता में शाम 6 बजे मंदिर की महिला विंग की महिलाएं श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ करेंगी।
श्री शिव दुर्गा मंदिर दरेसी में प्रधान शिव कुमार शर्मा की अध्यक्षता में पंडित सुनील शास्त्री सुबह 8 बजे श्री शतचंडी का पाठ करेंगे। सिद्धपीठ श्री दंडी स्वामी तपोवन आश्रम में हरिद्वार से आए दस ब्राह्मण सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक शत चंडी का पाठ करेंगे। राधा कृष्ण मंदिर टैगोर नगर में पंडित मणि कांत शर्मा और पंडित योगेश जोशी दोपहर 3 बजे से राम चरित मानस का पाठ करेंगे।
महावीर नगर स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया।