पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला से दुष्कर्म, मूवी बनाकर नेट पर डाली

महिला से दुष्कर्म, मूवी बनाकर नेट पर डाली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निम्मवालाचौक के पास स्थित रड़ी मोहल्ला इलाके में एक व्यक्ति ने महिला के पति को विदेश भेजकर खुद महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर पिला दी। व्यक्ति ने बाद में महिला से दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बनाकर धमकाने लगा। व्यक्ति ने महिला की वीडियो नेट पर डाल दी।

महिला को इसकी जानकारी मिलने पर उसने पुलिस को सूचित किया। थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने रड़ी मोहल्ला की महिला की शिकायत पर आजाद नगर के रहने वाले सुखप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला आरोपी का मेडिकल करवा कर रिपोर्ट जांच के लिए लैब भेज दी है।

इंस्पेक्टर रणधीर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला की शादी रड़ी मोहल्ला के एक व्यक्ति के साथ सितंबर 1998 में शादी हुई थी। जिसमें उसके दो बच्चे भी है। महिला के पति की उक्त आरोपी सुखप्रीत के साथ दोस्ती थी। जिसके चलते एक साल सुखप्रीत ने अपने किसी साथी के जरिए महिला के पति को मलेशिया भेज दिया। महिला के पति के जाने के बाद सुखप्रीत उसे घर में अकेली देखकर आने जाने लग गया। कुछ दिन पहले सुबह 9:30 बजे के करीब सुखप्रीत एक कोल्ड ड्रिंक की बोतल लेकर महिला के घर चला गया।

आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर महिला को पिला दी। जिसके चलते महिला बेहोश हो गई। इसी दौरान सुखप्रीत ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली।

जब महिला को होश आया तो सुखप्रीत उसे अश्लील वीडियो दिखाकर धमकाने लग गया और नेट पर डालने की धमकियां देनी शुरु कर दी। बाद में सुखप्रीत ने उसकी वीडियो नेट पर डाल दी। जब इसकी जानकारी महिला के पति को मिली तो उसने महिला को घर से निकल जाने के लिए कहा। जिसके चलते महिला ने आरोपी सुखप्रीत के खिलाफ पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई।