ट्रैक्टर से मारी टक्कर, पसलियां टूटीं
सरकारीकाममें बाधा डालने पर मेहरबान की पुलिस ने बाप-बेट सहित चार लोगों को नामजद किया है। कूमकलां के रहने वाले करन सिंह ने इस बारे में थाना मेहरबान की पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें उसने पुलिस को बताया कि वह ड्रेनेज डिपार्टमेंट में बेलदार है। उसने बताया कि उसकी ड्यूटी हरजीतपाल सिंह एई के साथ सतलुज दरिया पर बने धुस्सी बांध की सुरक्षा में लगी है। उसने बताया कि 21 सितंबर को जब वह एई हरजीत पाल के साथ सतलुज दरिया पर ड्यूटी पर जा रहा था तो देखा कि भिंदा, बग्गू , काका और उसका लड़का दरिया से रेत निकालकर ट्रॉली में भर रहा था।
करन ने बताया कि कि उन्हें देखकर सभी ट्रॉली लेकर भागने लगे। जब उसने उनको रुकने का इशारा किया तो उन्होंने ट्रॉली पास में लगाकर गाली निकालने लगे। भिंदा ने ट्रैक्टर से उसे टक्कर मार दी जिससे उसकी पसली टूट गई। करन ने बताया कि हरजीत पाल ने उसकी बाजू खींचकर उसे एक तरफ हटाया। करन के अनुसार आरोपी गाली निकालते हुए वहां से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में चारो आरोपियों के खिलाफ पर्चा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
लुधियाना|थाना मेहरबानकी पुलिस ने छापेमारी करके एक व्यक्ति को चोरी की रेत ले जाते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस अफसर ने बताया कि 23 सितंबर को जब वह इलाके में गश्त कर रहे थे तो उन्हें सूचना मिली की कुछ लोग दरिया से रेत चोरी करके टिप्पर से लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही उन्होंने नूरवाला रोड पर नाकाबंदी कर उसे रोक कर जब रेत के बारे में पूछा तो वह कोई जबाव नहीं दे सका। सख्ती से पूछने पर उसने बताया कि वह रेत सतलुज दरिया से निकाल कर ला रहा है।