आठ बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
मॉडलटाउन पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार युवक को आठ बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान मंजीत नगर के रहने वाले सुखदेव सिंह के रूप में हुई है। इस बारे में जानकारी देते हुए मॉडल टाउन पुलिस ने बताया कि 23 सितंबर को जब वह मंजीत नगर इलाके में गश्त कर रहा था तो उन्हें सूचना मिली की एक युवक आसपास के शराब के ठेकों से सस्ते भाव में शराब खरीदकर लाता है और इलाके में मंहगे दाम में बेचता है। आज भी वह शराब ला रहा है। पुलिस ने सूचना मिलते ही नाकाबंदी कर दी। इस दौरान हाथ में थैला लेकर रहे युवक को रोककर थैले की तलाशी ली गई तो उसमें से आठ बोतल शराब मिली। जिस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।