पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोग सोते रहे, लड़की घर छोड़कर भाग गई

लोग सोते रहे, लड़की घर छोड़कर भाग गई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| शादीकी नीयत से एक युवक नाबालिग लड़की को बहलाकर अगवा कर ले गया। घरवालों को इस बात की जानकारी सुबह हुई। इंडस्ट्रियल एरिया के रहने वाले एक व्यक्ति ने इस बारे में थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है। उसने बताया कि उसकी लड़की दसवीं क्लास की स्टूडेंट है। उन्होंने बताया कि 20 सितंबर की रात रात 11 बजे घर के सभी लोग सो गए थे। उसने बताया कि सुबह छोटी बेटी उठी तो उसने देखा कि बड़ी लड़की अपने बेड पर नहीं थी। उसने इसकी जानकारी घर के अन्य लोगों को दी। उन्होंने बताया कि काफी देर तक इधर-उधर लड़की को ढूंढा मगर वह नहीं मिली। उन्होंने बताया कि इसी बीच उन्हें पता चला कि लड़की को खन्ना का रहने वाले अनमोल शादी की नीयत से बहला फुसला कर भगा ले गया है। पुलिस ने इस मामले में अनमोल के खिलाफ पर्चा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।