पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पवित्र नगर, प्रेम नगर में इललीगल कंस्ट्रक्शन पर कार्रवाई की तैयारी

पवित्र नगर, प्रेम नगर में इललीगल कंस्ट्रक्शन पर कार्रवाई की तैयारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| नगरनिगम ने एक बार फिर इललीगल कंस्ट्रक्शन पर डिच मशीन चलाने की तैयारी शुरू की है। बुधवार को इस मुद्दे पर बिल्डिंग शाखा इंचार्ज और एडिशनल कमिश्नर ऋषिपाल सिंह की अगुवाई में एक मीटिंग बुलाई थी। इसमें पवित्र नगर में करीब 75 कच्चे-पक्के इललीगल कंस्ट्रक्शन पर चर्चा हुई। वॉर्ड 53 के प्रेम नगर इलाके में सरकारी जमीन पर बने इललीगल कंस्ट्रक्शन हटाने की तैयारियों के बारे में अफसरों से पूछा गया। निगम अगले दो-तीन िदन में इस कार्रवाई को अंजाम देने की तैयारी कर रहा है। अब निगम ने हाईकोर्ट में 30 सितंबर को इस बारे में रिपोर्ट देनी है।