पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुबह थी फ्लाइट िदन में गोली मारकर कत्ल

सुबह थी फ्लाइट िदन में गोली मारकर कत्ल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवबरमालीपुर के पास कार सवार युवक का अज्ञात हमलावरों ने दिनदहाड़े गोली मारकर कत्ल कर दिया। मरने वाला युवक सुप्रीत सिंह (25) घुंघराली राजपूतां का रहने वाला है। बुधवार दोपहर 12 बजे युवक ऑल्टो में सवार होकर घर से निकला था। गांव बरमालीपुर के पास पहुंचा तो किसी अज्ञात हमलावर ने उसकी गर्दन में गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना किसी राहगीर ने पुलिस को दी। जानकारी मिली है कि युवक का कनाडा का वीजा लगा हुआ था। उसे रात को गांव से एयरपोर्ट के लिए निकलना था और सुबह उसकी फ्लाइट थी। एसएसपी खन्ना हर्ष कुमार बांसल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।