- Hindi News
- महिला कांग्रेस में नहीं है गुटबाजी : किट्टू ग्रेवाल
महिला कांग्रेस में नहीं है गुटबाजी : किट्टू ग्रेवाल
पंजाबप्रदेश महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष किट्टू ग्रेवाल ने कहा है कि महिला कांग्रेस में तो कोई गुट है, और ही किसी तरह की गुटबाजी पनपने देंगी। ग्रेवाल ने कहा है कि वर्करों को पूरा सम्मान मिलेगा। पार्टी से जो नाराज हैं, उन्हें मनाने के लिए वरिष्ठ नेताओं की एक एडवाइजरी कमेटी बनाएंगे, जिससे उनकी नाराजगी दूर की जा सके।
किट्टू ग्रेवाल गत दिवस लुधियाना पहुंचीं। यहां उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर लोकतांत्रिक प्रकिया के तहत जो व्यक्ति पद पर आसीन हुआ है, उसे अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद पद छोडऩा ही होता है। नेतृत्व बदलाव के समय अगर कोई वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता उस पद से वंचित रह जाता है तो उसे बगावत का नाम देना ठीक नहीं हैं। उन्होंने कहा हर मतभेद को पार्टी प्लेटफार्म पर परिवार की तरह सुलझाया जाएगा। विरोधी गुट की तरफ से उन पर पार्टी से बगावत करके चुनाव मैदान में उतरने पर उन्होंने कहा कि जब परिवार के किसी सदस्य की अनदेखी होती है तो कई बार नाराजगी जतानी पड़ती है।
इसी तरह वह भी पार्टी से नाराज थी पर उन्होंने पार्टी छोड़ी नहीं थी। पार्टी के भीतर महिलाओं को आरक्षण देने पर वचनबद्धता दोहराते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनकी हिस्सेदारी दिलवाने का हर प्रयास करेंगी। महिला कांग्रेस अध्यक्ष लीना टपारिया ने नवनियुक्त अध्यक्ष किट्टू ग्रेवाल का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस वूमेन सैल की चेयरमैन सिम्मी पाशान, अरुणा टपारिया, गुरप्रीत सिद्धू, अल्का मल्होत्रा, हरदीप कौर, राधा सहगल, नीलम दता, नीलम ढींगड़ा, अनिता भल्ला, राज कुमारी, मधु वर्मा, संगीता शर्मा, सुदेश रानी, पवन कुमारी, प्रीत कौर, सरोज बाला , किरण गुलाटी, अनिता गुप्ता, बबली टांक, रमेश कौर, पूनम, गुलशन रानी अन्य भी उपस्थित थे।