- Hindi News
- इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने अलॉटियों को 31 मार्च तक दिया वन टाइम छूट का अवसर
इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने अलॉटियों को 31 मार्च तक दिया वन टाइम छूट का अवसर
लुधियाना | इंप्रूवमेंटट्रस्ट में जिन अलॉटियों की आेर से अपने प्लॉट, फ्लैट और किसी अन्य प्रॉपर्टी जिसकी शैड्यूल मुताबिक किश्तें जमा नहीं करवाई हैं, वे 31 मार्च 2015 तक बनती ब्याज रकम, जुर्माना और रेस्टोरेशन चार्ज सहित ये किश्तें जमा करवा सकते हैं। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की ओर से वन टाइम छूट के तहत लोगों को ये मौका दिया गया है। गौर हो कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की आेर से किश्तों की समय पर अदायगी करने वाले सैकड़ों प्लॉट मालिकों की अलाटमेंट रद की जा चुकी है और इस स्कीम के तहत वे किश्तों जमा करवा अपनी प्रॉपर्टी को बहाल करवा सकेंगे। अगर लोग इस वन टाइम छूट का फायदा नहीं उठाते तो ऐसे प्रॉपर्टी मालिकों पर नियमों के तहत अगली कार्रवाई की जाएगी।