पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गिरवी रखे प्लॉट को बेच कर ठगा

गिरवी रखे प्लॉट को बेच कर ठगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैंककेपास गिरवी रखे प्लॉट को धोखे से किसी और को बेचकर ठगी मारने के आरोप में पुलिस ने एक बैंक से सीनियर मैनेजर समेत तीन लोगों को नामजद किया है। इस बारे में थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने दुगरी की जनता एन्क्लेव के रहने वाले अनिल बेदी की शिकायत पर कपूरथला की रहने वाली किरन भनोट, चंडीगढ़ रोड के सुरिंदर शर्मा, सीनियर मैनेजर नीलेश कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

एएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी नीलेश कुमार चीमा चौक के पास एक बैंक में सीनियर मैनेजर है। शिकायतकर्ता ने उक्त आरोपियों से 2012 में घुमार मंडी स्थित एक प्लॉट का सौदा 2 करोड़ 25 लाख रुपए में किया था। जिसके चलते शिकायतकर्ता ने प्लॉट के बयाने के रूप में 50 लाख रुपए दे दिए। लेकिन बाद में आरोपी प्लॉट की रजिस्ट्री करने से टालमटोल करने लगे। शिकायतकर्ता को आरोपियों पर शक हुआ।

उसने लोगों से प्लॉट के बारे में लोगों से जानकारी ली तो पता चला कि आरोपियों ने उक्त प्लॉट की रजिस्ट्री पहले ही फगवाड़ा के एक बैंक के पास गिरवी रखी हुई है। जबकि आरोपियों ने शिकायतकर्ता को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।