पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंडेज के नीचे छुपाकर लाया बीड़ी, सिगरेट, पकड़ा गया

बैंडेज के नीचे छुपाकर लाया बीड़ी, सिगरेट, पकड़ा गया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अरुण सरीन| लुधियाना ldh.bhaskar@gmail.com

पेशीसेलौटा एक बंदी बैंडेज के नीचे बीड़ी और सिगरेट छुपाकर ले आया। जेल के मुलाजिमों ने जब ड्योढ़ी पर उसकी तलाशी ली तो वह पकड़ा गया।

जेल प्रशासन सख्ती दिखाते हुए जेल के अंदर तत्काल ही अन्य कैदियों की भी तलाशी शुरू कर दी। बंदी पेशी के लिए अदालत पहुंचा था। यहां पेशी भुगतने के बाद सबसे नजरें बचाकर अपने पीठ पर बैंडेज के नीचे सिगरेट और बीड़ी छिपा ली।

जेल में एंट्री के दौरान जब मुलाजिमों ने उससे पूछा कि पीठ पर यह बैंडेज क्यों लगा रखी है तो उसने बोला कि उसकी पीठ पर फोड़ा हुआ है। जिसके चलते डॉक्टर ने ही रुई रख दवा लगा टेप लगाई है। लेकिन शक होने पर जब टेप उखाड़ कर देखा तो नीचे से बीड़ी और सिगरेट का बंडल मिला।

पूछताछ के दौरान उसने बताया वह बीड़ी-सिगरेट पीने के साथ-साथ इसे अंदर बेचने का भी काम करता था। सूत्रों के अनुसार जेल में बीड़ी सौ रुपये और सिगरेट दो सौ रुपये पैकेट में मिलती है। कुछ बंदी तो जेल में अपनी पीठ में दर्द बताकर बड़ा बेल्ट लगा कर रखते हैं। इससे पहले एक बंदी के बेल्ट से भी बीड़ी-सिगरेट बरामद हो चुकी है।

^जेल के अंदर पहले से ही बीड़ी-सिगरेट पर पूरी तरह प्रतिबंध है। लेकिन, इसके बावजूद कुछ बंदी पेशी से लौटते समय बीड़ी-सिगरेट अपने साथ छिपाकर ले आते हैं। लेकिन तलाशी के दौरान वे पकड़े जाते हैं। एसपीखन्ना, जेलसुपरिंटेंडेंट