पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में शराब तस्करी

आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में शराब तस्करी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आइसक्रीमबनानेवाली फैक्ट्री की आड़ में साथी के साथ मिलकर शराब की तस्करी करने जा रहे को पुलिस सीआईए-2 की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 10 पेटी शराब बरामद की है। थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने जम्मू कॉलोनी के रहने वाले अश्वनी कुमार उर्फ गंजा फील्डगंज के सुनील कुमार उर्फ सोनू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस रविवार को आरोपियों को अदालत में पेश करेगी।

सीआईए-2 के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि एएसआई पाखर सिंह अपनी टीम के साथ सिविल अस्पताल के पास टी-प्वाइंट पर नाकाबंदी की हुई थी।

इसी दौरान दोनों आरोपियों को सेंट्रो कार में सवार होकर आते देख शक के आधार पर चेकिंग के लिए रोका गया। कार की तलाशी ली गई तो उसमें से दस पेटी शराब मिली। जांच अफसर ने बताया कि अश्वनी कुमार के खिलाफ पहले भी अलग-अलग थानों में शराब तस्करी के तीन मामले दर्ज हैं। सुनील कुमार की धूरी लाइन के पास आइसक्रीम की फैक्ट्री है। सुनील अपनी फैक्ट्री की आड़ में अश्वनी के साथ मिलकर शराब की तस्करी करने लगा। आरोपी अहमदगढ़ के पास से शराब लाकर बेचते थे।