मकान बनवा रहे व्यक्ति पर केस दर्ज
लुधियाना| मुंडियांकलां की 33 फुटा रोड स्थित प्रताप कॉलोनी की गली नंबर 3 में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा मजदूर शुक्रवार को हाई टेंशन तारों की चपेट में आने से झुलस गया था। हादसे के दौरान निर्माणाधीन मकान के आसपास के घरों का इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान जलकर गया। इस मामले में थाना जमालपुर की पुलिस ने प्रताप कॉलोनी के रहने वाले रमेश कुमार की शिकायत पर मुंडियां कलां के अमरजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।