सामान तो चुराया ही, साथ ले गए घोड़ा
ताजपुररोडस्थित ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में घरवालों के साथ बाहर घूमने गईं एक ही गली में रहने वाली बहनों के घर के ताले तोड़कर चोर नकदी सामान तो ले ही गए और साथ में घोड़ा भी चुरा ले गए।
20 दिन बाद बहनें जब वापस लौटीं देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे और तीन तोले सोना, आधा किलो चांदी, 75 हजार की नकदी, फ्रीज, टीवी, दो सिलेंडर अन्य सामान गायब था। इतना ही नहीं घर के बाहर बंधा घोड़ा भी खोल गए गए। चोरी की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने सुलोचना रीना की शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है।
जांच अफसर ने बताया कि रीना सुलोचना सगी बहनें हैं। दोनों एक ही गली में रहती हैं। दोनों अपने घरवालों के साथ 20 दिन से बाहर घूमने गई हुई थीं। शुक्रवार की रात 10 बजे सुलोचना जब लौटकर आई तो उसने देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे और चांदी के जेवर, दो सिलेंडर, फ्रीज, टीवी अन्य कीमती सामान गायब था। शनिवार की सुबह जब रीना घर आई तो उसके घर के भी ताले टूटे हुए थे और अंदर पड़ा तीन तोले सोना, आधा किलो चांदी, 75 हजार की नकदी चुरा ली। इतना ही नहीं बाहर बंधा घोड़ा भी खोल ले गए।