पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फोर्टिस में न्यूट्रीशियन वीक मना, हेल्दी खाने के लिए दिए टिप्स

फोर्टिस में न्यूट्रीशियन वीक मना, हेल्दी खाने के लिए दिए टिप्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|फोर्टिस हॉस्पिटलमें 15 सितंबर से शुरू हुए न्यूट्रीशियन वीक के बीच शनिवार को कंटीन्यूइंग न्यूट्रीशियन एजुकेशन (सीएनई) प्रोग्राम किया गया, जिसमें लोगों को हेल्दी खाने के टिप्स दिए गए। गुड न्यूट्रीशियन इज अवर मिशन के सब्जेक्ट के साथ आयोजित प्रोग्राम में पीएयू की डॉक्टर किरन ग्रोवर ने कहा कि हमारा खान-पान और लाइफ स्टाइल ही हमारी सेहत को प्रभावित करता है। फोर्टिस हॉस्पिटल के डॉक्टर जेएस सेखों और डॉ. वनीत ने कैंसर, प्री पोस्ट प्रेगनेंसी के दौरान हरी सब्जियों को शामिल करने की सलाह दी। न्यूट्रीशियन वीक के प्रोग्रामों में लोगों को स्ट्रीट फूड मे से हेल्दी हाई प्रोटीन पोहा, अंकुरित सलाद, घिया, करेला, मूली और चुकंदर का सलाद, बीन का सलाद, पपीता का सलाद, ढोकला सैंडविच और मूंगदाल इत्यादि का इस्तेमाल करना चाहिए। डॉक्टर्स, स्टाफ और नर्सेस के बीच क्विज कंपीटिशन भी कराई गई जिसमें बूझो तो जानें अन्य आइटमें शामिल रहीं। 17 और 18 सितंबर को नर्सिंग एजुकेशन था। 19 को कुकिंग कंपीटिशन कराया गया जिसमें डीसीएम स्कूल के बच्चों, डॉक्टर वनीत, डॉ. रवनीत ने भी हिस्सा लिया।