पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जुगियाना फाटक मेन सड़क पर कई दिनों से जमा पानी

जुगियाना फाटक मेन सड़क पर कई दिनों से जमा पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सनी पॉल|लुधियाना ldh.bhaskar@gmail.com

फोकल प्वाइंट फेस 7 स्थित जुगियाना फाटक मेन सड़क पर कई दिनों से गंदा पानी भरा है। इलाके के लोगों ने इसकी शिकायत भी की, लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। तंग अकार कारोबारियों और अन्य लोगों ने वाॅर्ड-14 की महिला पार्षद मेघा अग्रवाल के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि फाटक को जाने वाली मुख्य सड़क की हालत खस्ता है और कई दिनों से बारिश का पानी भरा है। जिससे इलाके के लोगोें को आने-जाने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में वह अपनी शिकायत कई बार वाॅर्ड पार्षद को कर चुके हैं, लेकिन आज तक वाॅर्ड पार्षद ने उनकी समस्या का निवारण नहीं किया। लोगों ने कहा कि इस सड़क को 2011 में सीवरेज डालने के लिए खोदा गया था। सीवरेज डालने के बाद दोबारा सड़क बनाने को किसी अफसर ने ध्यान नहीं दिया। गौर हो कि जुगियाना मेन रोड के पास लगभग 200 फैक्ट्रियां हैं। रोजाना इसी रास्ते से फैक्ट्रियों से सामान भी आता-जाता है। रोड की खस्ता हालत से कई बार लोगों के वाहन सड़क में फंस जाते हैं। इतना ही नहीं रोड पर लगी लाइटें भी खराब पड़ी हैं। कई बार रात के वक्त लोगों को अंधेरे सड़क पर पड़े गड्ढों का पता नहीं चलता। जिस कारण आए दिन बाइक गिर कर चोटिल हो जाते हैं। इलाका निवासियों ने कहा की अगर जल्द ही समस्या का निवारण किया गया तो उन्हें मजबूर होकर रोड जाम कर प्रदर्शन तेज करना पड़ेगा। इस अवसर पर प्रकाश चन्द, मुकेश कुमार, राम ब्रिज, अनिल कुमार, हरजीत सिंह, पवन मौजूद रहे।

^फंड की कमी के कारण रोड का काम नहीं हो पा रहा है। मैं निगम कमिश्नर से बात करके और इलाके का दौरा करके रोड का पैचवर्क करवा दूंगी। -सुनीताअग्रवाल, सीनियरडिप्टी मेयर।

समस्या