पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंदौर एक्सपो से 100 करोड़ के आॅर्डर मिलने की उम्मीद

इंदौर एक्सपो से 100 करोड़ के आॅर्डर मिलने की उम्मीद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुक्रवारसे इंदौर में शुरू हुए इंदौर बाइसिकल एक्सपो में लुधियाना के कई नामी साइकिल कारोबारी हिस्सा ले रहे हैं। जिनमें मुख्यतया हीरो साइकिल,एवन साइकिल, बिग बेन, विश्वकर्मा, हिप्पो साइकिल एशिया साइकिल आदि शामिल हैं। इस एक्सपो का उद्घाटन इंदौर के मेयर कृष्ण मुरारी मोगा युनाइटेड साइकिल एंड पार्ट्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (यूसीपीएमए) के प्रधान चरणजीत सिंह विश्वकर्मा, सदस्यों बेअंत पाल सिंह नलिन महाजन ने किया। इंदौर के प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता गुरदीप सिंह भाटिया ने लुधियाना के कारोबारियों का स्वागत किया।

रविवार तक चलने वाले इस एक्सपो में साइकिल इंडस्ट्री को 100 करोड़ रुपए के आर्डर मिलने की उम्मीद है। यूसीपीएमए के प्रधान चरणजीत सिंह विश्वकर्मा ने बताया कि इंदौर में कारपोरेशन ने रेलवे स्टेशन बस स्टैंड के नजदीक बाइसाइकिल बैंक बनाएं हैं जहां से कोई भी व्यक्ति किराये पर साइकिल ले सकता है और अपना काम निपटा कर साइकिल वापस दे सकता है। हमने इस मौके इंदौर के मेयर को मेमोरंडम देकर उत्तर प्रदेश की तर्ज पर 3500 रुपए से सस्ते साइकिल से वैट खत्म करने की अपील भी की है जिस पर उन्होंने विचार करने मध्यप्रदेश सरकार तक पहुँचाने का जिम्मा भी लिया है।

इंदौर बाइसिकल एक्सपो में पहुंचे लुधियाना के कई नामी साइकिल कारोबारी।