- Hindi News
- जम्मू एंड कश्मीर में बाढ़ से होजरी कारोबारियों का माल हुआ डंप
जम्मू एंड कश्मीर में बाढ़ से होजरी कारोबारियों का माल हुआ डंप
जम्मूएंड कश्मीर में बाढ़ के कारण लुधियाना के होजरी कारोबारियों का माल डंप हो गया है। ये माल दिल्ली के कारोबारियों के माध्यम से जम्मू एंड कश्मीर के बाजार में पहुंचता था। शहर के होजरी मैन्युफैक्चरर्स सीधे जम्मू एंड कश्मीर में माल भेजते थे, जबकि कई मैन्युफैक्चरर्स दिल्ली के ट्रेडर्स को माल बेचते थे। बाढ़ के कारण होजरी कारोबारियों को नुकसान का डर सता रहा है।
विनायक होजरी के मालिक विपन विनायक ने कहा है कि जम्मू एंड कश्मीर में बाढ़ से लुधियाना की होजरी को बड़ा नुकसान हुआ है। कई होजरी मालिकों का पैसा भी फंसा है। ऐसे में पिछले साल का पेमेंट और इस बार बिजनेस ठप होने के कारण परेशानी बढ़ गई है। कई होजरी मालिक आर्डर पर स्वेटर, जैकेट, ग्लब्स, मफलर अन्य तरह के प्रोडक्ट तैयार कर चुके हैं। ऐसे में अब सप्लाई नहीं होगी, तो नुकसान होगा। वहीं, होजरी कारोबारी राजिंदर भूषण मैनी ने कहा है कि केंद्र सरकार को होजरी कारोबारियों के लिए मुआवजे का प्रावधान करना चाहिए। इससे संकट की घड़ी में जम्मू एंड कश्मीर के साथ साथ लुधियाना के होजरी कारोबारियों को भी राहत मिल सकेगी।
कारोबारियोंको मिले मुआवजा: तिवारी
पूर्वकेन्द्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कश्मीर में बाढ़ के चलते लुधियाना की होजरी इंडस्ट्री को हुए भारी नुकसान पर चिंता जाहिर की है। होजरी मैन्युफैक्चरर्स व्यापारियों का एक शिष्टमंडल तिवारी से मिलकर नुकसान की भरपाई के एवज में मुआवजा दिलाने की मांग की है। कारोबारियों ने ऑर्डर रद्द होने और पहले से वहां भेजे गए माल के हुए नुकसान बारे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कश्मीर के व्यापारियों को इतना बड़ा घाटा पड़ा है कि वह उनको कोई भी अदायगी करने के काबिल नहीं हैं। तिवारी ने कहा कि कश्मीर में संकट के चलते उनकी समस्याएं उचित हैं। उन्होंने सरकार से कश्मीर में बाढ़ कारण होजरी इंडस्ट्री को हुए नुकसान पर ध्यान देने सुनिश्चित करने की अपील की है कि इनको मुआवजा दिया जाए।
होजरी मैन्युफैक्चरर्स और कारोबारियों के एक डेलीगेशन ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी से मिलकर नुकसान की भरपाई के एवज में मुआवजा दिलाने की मांग की।
होजरी कारोबारियों ने की मुआवजे की मांग