पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • न्यू अग्रवाल पीरखाना का नाम हुआ श्री प्रेम धाम

न्यू अग्रवाल पीरखाना का नाम हुआ श्री प्रेम धाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूअग्रवाल पीरखाना के संस्थापक संचालक सर्वधर्म प्रचारक बंटी बाबा ने अपने जन्म दिवस पर आयोजित सूफी महफिल में संत समाज सनातन धर्म के प्रचारकों की मौजूदगी में न्यू अग्रवाल पीरखाना का नाम बदल कर श्री प्रेम धाम रखने की घोषणा की।

बंटी बाबा की माता मूर्ति देवी, संत समाज से गुरदेव आनन्द अत्री, बाबा कुलवंत भल्ला, योगी पप्पू भगत जी, स्वामी सुखपाल महाराज, महंत दिनेश पुरी, अजमेर शरीफ से विशेष तौर पर पधारे सईद नादर अली शाह, सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, विधायक भारत भूषण आशू, विधायक सिमरजीत सिंह बैंस, दुर्गा सेवक संघ से बलबीर गुप्ता, हिन्दू तख्त के पंजाब प्रभारी राजीव टंडन और न्यू अग्रवाल पीरखाना के अध्यक्ष नरिंदर गुप्ता ने बंटी बाबा को जन्म दिन की बधाई दी। इसके बाद बंटी बाबा ने सभी गणमान्यों के बीच केक काटा। श्री प्रेम धाम की घोषणा करने के उपरांत बंटी बाबा ने न्यू अग्रवाल पीरखाना को प्रेम प्यार का सुमेल बताते हुए कहा कि इस दरबार में सभी धर्मों वर्गों के लोग जाति-धर्म को भूल कर एक साथ झोलियां फैलाकर आपसी प्रेम भाईचारे की प्रार्थना करके सुख समृद्धि प्राप्त करते हैं। श्री हिन्दू तख्त के प्रतिनिधि के तौर पर पधारे पंजाब प्रभारी राजीव टंडन ने बंटी बाबा की तरफ से पीरखाना का नाम बदलकर श्री प्रेम धाम रखने पर बधाई देते हुए कहा कि प्रेम धाम महानगर की शान होगा। इससे पूर्व आयोजित सूफी महफिल में प्रसिद्ध कव्वाल माजिद भाई, शौकत अली और पीरखाना के पगड़ी बंद कव्वाल रईस अनीस साबरी और योगी पप्पू भगत जी ने भजनों और कव्वालियों का गायन करके श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। पीरखाना में आयोजत कव्वाल महफिल के इस अवसर पर चौधरी यशपाल, राजेश जैन बॉबी, पार्षद संजय तलवाड़, पार्षद गुरप्रीत खुराना, महेश शर्मा, रोहित साहनी, अमित वर्मा, योगेश बांसल शैली, रवि गोयल, विनोद गोयल, प्रवीण गोयल, राज कुमार, अनिल गोयल, बॉबी बहल, सचिन, दीपक मनचंदा, डॉक्टर सुखविंदर आदि मौजूद थे।

न्यू अग्रवाल पीरखाना के संस्थापक और सर्वधर्म प्रचारक बंटी बाबा अपने जन्मदिवस पर केक काटते हुए (दाएं) उन्हे माला पहना जन्मदिन की बधाई देते गणमान्य।