पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दशहरा की तैयारियां शुरू

दशहरा की तैयारियां शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| श्रीनव दुर्गा मंदिर सराभा नगर ट्रस्ट की ओर से दशहरा को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मंदिर कमेटी की ओर से करवाई जाने वाली राम लीला में अयोध्या से आई रामलीला मंडली भगवान के विभिन्न रूपों का मंचन करेगी।मंडली के संचालक मनोज कुमार पांडे ने बताया कि दशरथ महल से होने वाली रामलीला की शुरुआत इस बार नारद मोह से होगी। लोग नहीं जानते कि क्यों राम भगवान को भी दुख भोगने पड़े। क्यों वे संसार में आए और क्यों उन्हें वानर सेना की जरूरत पड़ी। इसलिए नारद मोह से राम लीला की शुरुआत की जा रही है। जिसमें राम सीता एवं रावण का आगमन और सीता राम का वियोग दिखाया जाएगा।

मंदिर के प्रधान सुभाष दुग्गल ने बताया कि यूपी से आए आस मोहम्मद रावण मेघनाथ कुंभकरण के पुतले बनाने में जुटे हैं। रामलीला नवदुर्गा मंदिर के साथ मैदान में और रावण दहन मंदिर के सामने जे ब्लाक में होगा। दशहरा वाले दिन सुबह 11 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें भगवान की सुंदर झांकियां देखने योग्य होंगी।