- Hindi News
- स्टूडेंट्स ने बनारसी ड्रेस पहनकर किया कैटवॉक
स्टूडेंट्स ने बनारसी ड्रेस पहनकर किया कैटवॉक
इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ फैशन डिजाइनिंग की ओर से गुरुनानक देव भवन में फैशन शो
भास्करन्यूज|लुधियाना
इंटरनेशनलइंस्टीट्यूट आॅफ फैशन डिजाइनिंग की ओर से गुरुनानक देव भवन में फैशन शो का आयोजन किया गया। इस दैारान इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स ने फैशन और इंटीरियर डिजाइनिंग को पेश किया। शो में विभिन्न शहरों की ड्रेसेज को पहनकर स्टूडेंट्स ने कैटवॉक किया। फैशन शो का शुभारंभ इंस्टीट्यूट के सीनियर डायरेक्टर विक्रम गुप्ता, डायरेक्टर अरविंद गुप्ता, चारू गुप्ता, एडीशनल डायरेक्टर अमरदीपलाल और अन्य मेंबरों ने दीप प्रज्वलित करके किया। फैशन शो की शुरुआत काशी थीम से की गई, जिसमें स्टूडेंट्स ने वहीं की ड्रेस पहनकर रैंप वॉक किया। काशी राउंड में पीयूश मल्होत्रा, दीप्ति सचदेवा, लविका हांडा, सिमरन कौर, नेहा मल्होत्रा, रितिका मल्होत्रा, रुचिका नंदा के डिजाइन किए ड्रेसेज को पहनक कर स्टूडेंट्स ने कैटवॉक किया। स्टूडेंट्स ने बनारस और वाराणसी के पहनावे को भी पेश किया। देर रात तक चले इस शो में और कई प्रकार की थीम को पेश किया गया।
फैशन शो में पीयूश मल्होत्रा, दीप्ति सचदेवा, लविका हांडा, सिमरन कौर, नेहा मल्होत्रा, रितिका मल्होत्रा, रुचिका नंदा के डिजाइन किए ड्रेसेज को पहनकर स्टूडेंट्स ने कैटवॉक किया। फोटो: विनीत बजाज