मेडिकल कैंप में 150 लोगों की जांच
लुधियाना| भाईघन्नैया जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में भाई घन्नैया जी लोक चैरिटेबल ट्रस्ट गोल्डन एवेन्यू द्वारा हंबड़ां रोड पर फ्री मेडिकल कैंप लगाया गया। कैंप का शुभारंभ भाई करतार सिंह गरीब, उत्तरी रेलवे के ट्रैफिक मैनेजर एसपी सिंह भाटिया और जसवंत सिंह संदीला ने संयुक्त रूप से किया। कैंप में डॉक्टर रिद्धिमा और डॉक्टर दिनेश के नेतृत्व में माहिर डाक्टरों की टीम ने 150 लोगों की जांच की। इस दौरान मरीजों को दवाइयां भी बांटीं गईं। संस्था के प्रधान शमशेर सिंह और जस पिंदर सिंह ने बताया कि 21 सितंबर को सुबह 8:30 बजे संस्था द्वारा विशाल नगर कीर्तन निकाला जाएगा। इस मौके पर चेयरमैन रंजीत सिंह चावला, एनपी सिंह, गज्जन सिंह, गोपाल भंडारी, भूपिंदर सिंह ग्रेवाल, बलदेव सिंह, शमशेर सिंह खैहरा उपस्थित रहे।