पीएसएन स्कूल में राइटिंग कंपीटिशन
मालवा काॅलेज ने मनाया पीस डे
बच्चों ने ऑटो इंडस्ट्री विजिट की
47 स्टूडेंट्स को ड्रेस अौर शूज बांटे
जीटीबी हॉस्पिटल में चेकअप कैंप आज
लुधियाना| मुंडियांकलां स्थित पीएसएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भारत विकास परिषद की ओर से ‘भारत को जानो’ राइटिंग कंपीटिशन करवाया गया। प्रतियोगिता में 6वीं से लेकर 12वीं तक के करीब 200 बच्चों ने भाग लिया। स्कूल प्रिंसिपल डॉक्टर संदीप सिंह नेगी ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिता से भारतीय संस्कृति को जानने का मौका मिलता है। स्कूल प्रबंधक राजेंद्र सिंह नेगी ने कार्यक्रम की सराहना की। प्रतियोगिता में डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, दर्शन चौधरी, शम्मी चौधरी, वीना अरोड़ा ने भी शिरकत की। प्रतियोगिता की इंचार्ज शैरल राजपूत ने कहा कि फाइनल राउंड में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले स्टूडेंट्स को इंटर स्कूल प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर दिया जाएगा। इसके बाद राज्य स्तर भी होने वाली प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा।