- Hindi News
- एमबीए सेकेंड सेमेस्टर में यूबीएस की सिमरन टॉपर
एमबीए सेकेंड सेमेस्टर में यूबीएस की सिमरन टॉपर
पंजाबयूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के रीजनल सेंटर में स्थित यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल (यूबीएस) की स्टूडेंट सिमरन कौर ने एमबीए सेकेंड सेमेस्टर में पंजाब यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया। सिमरन ने 1400 में से 1077 अंक हासिल किए। इसी स्कूल की दिव्या बांसल ने 1019 अंक लेकर पीयू में तीसरा स्थान प्राप्त किया। सिमरन कौर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पेरेंट्स, टीचर्स और फ्रेंड्स को दिया है। सिमरन ने बताया कि वह अपने जीवन में कुछ नया करना चाहती है। इसलिए वह पढ़ाई की तरफ पूरी ईमानदारी से ध्यान दे रही है और अपने सपनों को साकार करने में लगी है।
सिमरन के पिता बलदेव सिंह बिजनेसमैन है और मां सुरिंदर कौर हाउस वाइफ। सिमरन अपने पिता के बिजनेस में भी साथ देना चाहती है। इस वजह से इंडस्ट्री का एक्सपीरियंस भी लेना चाहती है। सिमरन ने कहा कि वह यूजीसी क्लियर करके लेक्चरर बनना चाहती है।
सिमरन बताती हैं कि फ्रेंड्स और फैमिली के साथ समय बीताना अच्छा लगता है। सिमरन ने स्टडी के दौरान कभी भी ट्यूशन नहीं ली, बल्कि सेल्फ स्टडी की तरफ ध्यान दिया है। रीजनल सेंटर के डायरेक्टर डॉक्टर एचएस गोसल और प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉक्टर रवि इंदर सिंह ने स्टूडेंट्स और स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट की ग्रेट अचीवमेंट है कि उन्होंने एमबीए में टाप पोजिशन मिली है।
सिमरन के पिता बलदेव सिंह बिजनेसमैन है और मां सुरिंदर कौर हाउस वाइफ।