लुधियाना| श्रीसिद्ध पीठ दंडी स्वामी मंदिर में 21 सितंबर को सुबह 9 से 2 बजे तक निशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप लगाया जाएगा। कैंप में विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा मरीजों का हार्ट चेकअप एवं शूगर चेकअप किया जाएगा और जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की जाएंगी।