- Hindi News
- राजस्थान से चूरापोस्त लेकर पहुंचा तस्कर गिरफ्तार
राजस्थान से चूरापोस्त लेकर पहुंचा तस्कर गिरफ्तार
चूरापोस्तकीतस्करी करने के आरोप में एक व्यक्ति को थाना सदर की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। राजस्थान से चूरापोस्त लाने वाले आरोपी से सात किलो चूरापोस्त बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी पक्खोवाल के रहने वाले दर्शन सिंह है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर ज्युडीशियल रिमांड पर भेज दिया है।
एएसआई पवित्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम ललतों कलां इलाके में गश्त पर थी। इस दौरान दर्शन सिंह लुधियाना की तरफ से आने वाली एक प्राइवेट बस से उतरा। शक के आधार पर उसे रोककर साथ लिए गए थैले को चेक किया गया तो उसमें से चूरापोस्त निकला।
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह राजस्थान से चूरापोस्त लाकर यहां पर महंगे दाम में बेचता था। वह खुद भी नशा करने का आदी है।